[smartslider3 slider="2"]

तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन,शिक्षकों को दिए गए प्रमाण पत्र

Connect With Social Media

सकलडीहा। शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित बुनियादी शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समापन उर्दू भाषा के जिला नोडल प्रभारी डॉ.अज़हर सईद के नेतृत्व में हुआ, जिसमें लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य विकायल भारती एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज़ ख़ान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि उर्दू और हिंदी का रिश्ता बेहद गहरा, ऐतिहासिक और दिलचस्प है। दोनों भाषाएँ एक ही मिट्टी से जुड़ी हुई हैं और हमारी साझा सांस्कृतिक धरोहर हैं। उर्दू भाषा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देती है।

उर्दू विषय के जिला नोडल प्रभारी डॉ. अज़हर सईद ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को उर्दू भाषा की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराना और भाषा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उर्दू लिपि की पहचान, सही उच्चारण, दैनिक प्रयोग में आने वाले शब्द तथा सरल वाक्य संरचना का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीकों से दिए गए प्रशिक्षण से प्रतिभागियों में सीखने के प्रति उत्साह देखा गया।

समापन समारोह में डायट प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण आयोजित करने की मांग की।
इस अवसर पर इम्तियाज़ ख़ान, आफ़ताब अहमद, अफ़शां, इरफ़ान मंसूरी, शफ़ायत अली, इमरान अहमद, असगर अली, सुदर्शन, फूलचंद, कनकलता सिंह, रंजित कुमार, इंद्रप्रकाश, गौहर अली, फ़िरोज अहमद, इरशाद अहमद, अफ़साना बेगम, नाज़नीन, नजमा, खुशनुमा, महफ़ूज़ा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं मास्टर ट्रेनर के रूप में शाह आफ़ताब अहमद, अफ़्शा रूमानी, इरफान अली व शफ़ायत अली ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!