
चंदौली। दुल्हीपुर में रेडक्रास सोसायटी चंदौली और नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव और नीमा चंदौली के अध्यक्ष डॉ. एस. के. यादव ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. रामचंद्र शर्मा द्वारा ग्रामीण अंचल में अस्पताल स्थापित कर गरीबों की सेवा के उद्देश्य को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 33 वर्षों से यहां निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को काफी लाभ मिल रहा है।

शिविर में कुल 325 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं वाराणसी के एएसजी अस्पताल की टीम द्वारा 90 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में डॉ. एस. के. यादव, डॉ. स्वामीनाथ यादव, डॉ. आर. के. शर्मा, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद, डॉ. पी. एन. तिवारी, डॉ. नितिन कुमार शर्मा, डॉ. सुमन लता, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. एस. एन. तिवारी सहित हीरालाल शर्मा, बसंनारायण पांडेय, देवेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, अरुण द्विवेदी, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, शाहिद, तौफीक और संजय चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।