[smartslider3 slider="2"]

अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से संचालित,वाहन पर लदा मांस व ड्राइवर समेत 3 खिलाफ मामला दर्ज

Connect With Social Media

चन्दौली-मुग़लसराय में संचालित अवैध बूचड़खानों पर जिला प्रशासन की इच्छाशक्ति व सीएम योगी के आदेशों की खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही है।ताजा मामला मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ रविवार अलसुबह अवैध बूचड़खाने से भैस का मांस एक मालवाहक आटो रिक्शा पर लाद कर ले जाया जा रहा था।सूचना पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने जीटीआर ब्रिज पार करते ही वाहन को रोका और चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में काटा गया मांस बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मांस लदे वाहन को मय चालक थाने लाया गया है।जिससे पूछताछ में पता लगा कि कसाब महाल के एक बूचड़खाने से इसे लादा गया था। कोतवाल ने बूचड़खाना संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।इसके अलावा जहा सप्लाई जानी थी उसे भी पकड़ा गया है। मीट के सैम्पल लेने के बाद अपशिस्ट का निस्तारण किया गया और ऑटो जब्त कर ली गयी है।मामले में मोबिन कुरेशी,इम्तियाज उफ्त पप्पू व अजमल के खिलाफ बीएनएस 325 व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्र बताते हैं कि छोटे बड़े पशुओ के दर्जन भर अवैध बूचड़खाने दुलहीपुर व कसाब महाल की गलियों में संचालित है।जो बूचड़खाने पहले खुलेआम सड़क किनारे संचालित थे अब उन्हें तंग गलियों में अपने मकान में ही संचालित किया जा रहा है।ये मवेशी बिना पशु चिकित्सक द्वारा जांच कराए ही काटे जाते हैं जिन्हें खाकर लोगो को गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है लेकिन पशु काटने वाले थोड़े से लाभ के लिए लोगो के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब इनके खिलाफ एक्शन लेता है!

Leave a Comment

error: Content is protected !!