[smartslider3 slider="2"]

धमकी भरा पत्र और फिर दुकान में लगा दी आग,LBS कटरा में संतु मल की दुकान का मामला

मुगलसराय- कस्बा चौकी अंतर्गत एलबीएस कटरा में आज भोर में मनबढ़ युवक ने संतु मल चाय विक्रेता के दुकान में आग लगा दी।आग के चलते अगल बगल के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सभी अपना अपना दुकान बचाने व आग पर काबू पाने में जुट गए।थोड़ी देर बार दमकल कर्मियों ने पहुच कर आग … Read more

नवनिर्मित सड़क पर शुरू हुआ अतिक्रमण का खेल

पीडीडीयू नगर- नगर के जायसवाल स्कूल रोड पर नव निर्मित सड़क अतिक्रमण का शिकार होने लगी। अभी हाल में ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ है और अतिक्रमणकारी सड़क किनारे बड़ा कंटेनर जंजीर से बांध दिए। दरअसल यह जायसवाल स्कूल रोड पर सीसीरोड का नजारा है जहाँ दीपक वेल्डिंग के नाम से संचालित दुकानदार … Read more

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

चंदौली। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 1872 से शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया की यह 16वीं कड़ी तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं … Read more

धान खरीद पोर्टल फीडिंग की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग,विकास मंच ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चकिया(चन्दौली) । धान की सरकारी खरीद के लिए पोर्टल फीडिंग की अंतिम तिथि में अब महज एक दिन शेष रह गया है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका धान बिकने के बावजूद अब तक पोर्टल पर फीडिंग नहीं हो सकी है। इसे लेकर किसानों में गहरी चिंता व्याप्त है।किसानों का कहना है कि … Read more

बलुआ पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, घर के बाहर से दबोचा

बलुआ(चंदौली)। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में … Read more

चन्दौली पुलिस के 16 कम्प्यूटर ऑपरेटर हुए तकनीकी रूप से दक्ष

चन्दौली। बदलती डिजिटल दुनिया और स्मार्ट पुलिसिंग की आवश्यकता को देखते हुए आदित्य लांग्हे (पुलिस अधीक्षक, चन्दौली) के निर्देशन तथा अनन्त चन्द्रशेखर (अपर पुलिस अधीक्षक सदर) के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में तैनात 16 कम्प्यूटर ऑपरेटरों का पांच दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 23 फरवरी 2026 … Read more

सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता: गोवध मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सैयदराजा(चन्दौली)। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में गोवध के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण … Read more

चंदौली में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत उ0प्र0 शासन की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करना है।अभियान के तहत जनपद के बाजारों, कस्बों, … Read more

ओवरलोड डंपरों से नहर किनारे की सड़क ध्वस्त, आवागमन ठप

चकिया(चन्दौली) । इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव से बनरसिया माइनर तक नहर किनारे बनी करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क ओवरलोड वाहनों के चलते पूरी तरह जर्जर हो गई है। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए निर्मित यह सड़क क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग मानी जाती … Read more

चकिया के लदबेदिया पहाड़ी पर जंगल में आग, समय रहते पाया गया काबू

चकिया(चन्दौली) । चकिया कोतवाली क्षेत्र के लदबेदिया पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से जंगल में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पहाड़ी से उठते धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। … Read more

error: Content is protected !!