[smartslider3 slider="2"]

चकिया के लदबेदिया पहाड़ी पर जंगल में आग, समय रहते पाया गया काबू

Connect With Social Media

चकिया(चन्दौली) । चकिया कोतवाली क्षेत्र के लदबेदिया पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से जंगल में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पहाड़ी से उठते धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों विभागों की टीमों ने समन्वय बनाते हुए तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी। इससे आसपास के गांवों, खेतों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका थी।


अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। समय पर कार्रवाई शुरू हो जाने के कारण वन्य जीवों तथा वन संपदा को होने वाले संभावित भारी नुकसान से बचाया जा सका।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु न फेंकें और आग से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!