
पीडीडीयू नगर- नगर के जायसवाल स्कूल रोड पर नव निर्मित सड़क अतिक्रमण का शिकार होने लगी। अभी हाल में ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ है और अतिक्रमणकारी सड़क किनारे बड़ा कंटेनर जंजीर से बांध दिए। दरअसल यह जायसवाल स्कूल रोड पर सीसीरोड का नजारा है जहाँ दीपक वेल्डिंग के नाम से संचालित दुकानदार ने अपने अन्य सामानों के अलावा बड़ा कंटेनर भी सड़क पर ही खड़ा कर दिया।
दरअसल यह सड़क नगर से हनुमानपुर, पराहूपुर,कैथापुर,लखमीपुर, पथरा,छेमिया,हिनौली,मवई कला समेत दर्जनों गाव के संपर्क का सीधा मार्ग है जिसपर छोटे बड़े वाहनों के अलावा स्कूल बसों का भी आवागमन होता रहता है।इस कंटेनर के वजह से जाम की स्थिति बन जाती है जिस पर प्रशासनिक अमला ध्यान नही दे रहा।