[smartslider3 slider="2"]

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Connect With Social Media

चंदौली। आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 1872 से शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया की यह 16वीं कड़ी तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तकनीकी रूप से दक्ष रहने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी पदाधिकारी सजग और प्रशिक्षित रहें।

जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिले में दो मास्टर ट्रेनर एवं 66 फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची का डिजिटल संधारण भी पूर्व में किया जा चुका है, जिससे CMMS पोर्टल पर जनगणना पदाधिकारियों का डाटाबेस अपलोड करने की प्रक्रिया को गति मिल सके।

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि मनोज द्वारा उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा—

– प्रथम चरण: भवन गणना

– द्वितीय चरण: जनसंख्या गणना

अधिकारीगण रहे उपस्थित

बैठक में सदस्य उप जिलाधिकारीगण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अपर जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना-2027 को सफल एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!