
मुगलसराय- कस्बा चौकी अंतर्गत एलबीएस कटरा में आज भोर में मनबढ़ युवक ने संतु मल चाय विक्रेता के दुकान में आग लगा दी।आग के चलते अगल बगल के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सभी अपना अपना दुकान बचाने व आग पर काबू पाने में जुट गए।थोड़ी देर बार दमकल कर्मियों ने पहुच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक विद्युत मीटर समेत हजारो का सामान व काउंटर जल कर राख हो गया।भुक्तभोगी ने घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही व पूर्व में मिले धमकी भरे पत्र को गंभीरता से न लेना बताया है।

विदित हो कि गत 14 जनवरी की भोर में लाठ न 1 न्यू महाल इलाके में कतिपय युवक द्वारा चाय विक्रेता संतुमल के बेटे अजय की स्कूटी फुके जाने की घटना हुई थी।घटना का एफआईआर दर्ज किए जाने,आरोपी को पकड़ कर थाने लाने और थोड़ी देर बाद आरोपी को छोड़ देने से पीड़ित परिवार दहशत में था। पीड़ित ने कई बार पुलिस से गुहार लगाई और मनबढ़ युवक का धमकी भरा पत्र जिसमे 2 बार गाड़ी व 2 बार दुकान फुके जाने की बात लिखी है पुलिस को दिया बावजूद इसके पुलिस सोती रही और एक बार फिर मनबढ़ युवक ने अपने कृत्य को अंजाम दे दिया।



