[smartslider3 slider="2"]

वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय,हौसलबुलन्द चोरों ने दुकान के सामने से ट्रैक्टर उड़ाया

Connect With Social Media

अलीनगर(चन्दौली)- पुलिस के तमाम दावे के बावजूद थानाक्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नही रही है।ताजा मामला अलीनगर का है जहां जीटी रोड किनारे दुकान के सामने खड़ी वाहनों में से एक ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत प्रकाश इंटर प्राइजेज के मालिक ओम प्रकाश गुप्ता में अलीनगर थाने में दी।

ओम प्रकाश ने बताया कि रात में कही बाहर से जब वे वापस लौटे तो उनके दुकान के पास खड़ा ट्रैक्टर संख्या UP 67AH 0016 गायब था। उन्होंने 112 को सूचना दी और कई घंटों तक खुद भी तलाशते रहे। थक हार कर उन्होंने अलीनगर थाने में चोरी से संबंधित तहरीर दी।बहरहाल पुलिस मामले को संज्ञान लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!