[smartslider3 slider="2"]

तेल के खेल में हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज,अलीनगर में दूसरी बार खाकी कटघरे में

Connect With Social Media

अलीनगर(चन्दौली)- तेल के खेल में जिले में दूसरी बार खाकी की संलिप्तता की खबर ने महकमे में हलचल मचा दी है।इस बार अलीनगर थाने मव ही तैनात एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब वाराणसी की एसओजी 2 टीम ने अलीनगर क्षेत्र में सटीक मुखबिरी के आधार पर छापेमारी की।छापेमारी में तेल से भरा 2 टैंकर,दर्जनों नीला ड्रम व कुछ उपकरण बरामद हुए साथ ही 3 अभियुक्तों को मौके से धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आए जिनमे संबंधित थाने के एक हेड कांस्टेबल रोशन यादव का भी नाम सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।इसके पूर्व 2010 में लखनऊ से सीबीआई टीम ने तेल माफियाओ से साठगांठ व कार्य मे लापरवाही के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष व 2 कांस्टेबल के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई थी।

बतादे कि अलीनगर का इलाका तेल कटिंग, एडल्टरेशन व कालाबाजारी करने वालो का कई दशक से हब रहा है।जहा गाहे बगाहे पुलिस छोटी मोटी कार्रवाई दिखा कर दायित्वों की इतिश्री करती रहती है।लेकिन जब जब बाहर की एजेंसियां छापेमारी करती है खाकी पर चढ़ा आवरण स्पष्ट होने लगता है।इस बार भी खाकी बेनकाब हुई और अलीनगर थाने में खाकी दूसरी बार कटघरे में खड़ी हुई है और जब पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि थाने में तैनात दीवान रोशन यादव इस काम के लिए महीना लेते है तो मामला और भी संगीन हो गया। अभियुक्त ने जिन नंबरों पर काल करके महीना लेने की बात कही ये तो काल डिटेल मिलाने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

बहरहाल एसओजी 2 व अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मामले में अनवर अंसारी,दानिश, पंकज यादव,प्रह्लाद चौहान,राकेश चौहाम,असलम,प्रमोद चौहान,शेरू,सुहैल,चंदा चौहान,राजू चौहान,हेड कांस्टेबल रोशन यादव व 2 अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!