[smartslider3 slider="2"]

सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता: गोवध मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Connect With Social Media

सैयदराजा(चन्दौली)। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में गोवध के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अशोक मिश्र के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

जेठमलपुर अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी
दिनांक 27 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे पुलिस टीम ने जेठमलपुर अंडरपास पुल के पास से मु0अ0सं0 62/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 325 बीएनएस के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. मोहित कुमार कश्यप (उम्र 29 वर्ष) पुत्र – जगरनाथ निवासी – ग्राम लख्खापुर, थाना बड़ागांव, जिला वाराणसी

2. राजीव प्रसाद कश्यप (उम्र 35 वर्ष) पुत्र – जगरनाथ निवासी – ग्राम लख्खापुर, थाना बड़ागांव, जिला वाराणसी


दोनों अभियुक्त सगे भाई बताए जा रहे हैं।

आपराधिक इतिहास
दोनों के विरुद्ध थाना सैयदराजा में मु0अ0सं0 62/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उ0नि0 अशोक मिश्र, थानाध्यक्ष सैयदराजा

– उ0नि0 राजेश कुमार

– उ0नि0 लालधर यादव

– का0 अभय सिंह

– का0 राजू सिंह

– का0 प्रमोद कुमार

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!