
बलुआ(चंदौली)। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी पीयूष मौर्य को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पीयूष मौर्य पुत्र नखड़ू मौर्य, निवासी ग्राम प्रभूपुर इटवा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद संख्या 39/2025 धारा 147 बीएनएसएस थाना सकलडीहा तथा प्रकीर्ण वाद संख्या 424/2022 धारा 125(3) सीआरपीसी थाना सकलडीहा जनपद चंदौली में वारंट जारी था।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी*
– थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, थाना बलुआ
– उपनिरीक्षक राजेश सिंह, चौकी प्रभारी कैलावर, थाना बलुआ
– हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, थाना बलुआ
पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।