महाशिवरात्रि विशेष: घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगाएं सोमनाथ और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का प्रसाद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। हर श्रद्धालु की इच्छा रहती है कि वह ज्योतिर्लिंग स्वरूप भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद रूप में प्रसाद प्राप्त करे, लेकिन दूरी या अन्य कारणों से कई भक्त मंदिरों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से अब लोग घर बैठे ही स्पीड पोस्ट से श्री सोमनाथ मंदिर, गुजरात और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर,
वाराणसी का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।यह जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डाकघरों में गंगाजल की सुविधा भी उपलब्ध है। 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपये में खरीदी जा सकती है।सोमनाथ मंदिर का प्रसाद ऐसे मंगाएंपोस्टमास्टर जनरल के अनुसार, … Read more