[smartslider3 slider="2"]

पराहूपुर में चैत्र नवरात्रि पर काली माता पूजा: जागरण झांकी व भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर(मुगलसराय)- पराहूपुर, पथरा (वार्ड नंबर 7) क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री श्री माँ काली पूजा और गुम्बद निर्माण समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को देर रात तक चले काली माता के जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व सभासद विनय यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली माता का जागरण, आकर्षक झांकियां और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

इस दौरान देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जागरण में भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति हुई, जिसमें बाबा काल भैरव का जागरण और झांकी भी शामिल थी। माता रानी के जागरण और झांकी में लगभग ढाई से तीन हजार लोगों ने भाग लिया।

आयोजन में आकाशवाणी और दूरदर्शन से जुड़ीं गायिका छाया मिश्रा, पूर्वांचल के कलाकार चंद्र सिंह, अमन सिंह आवासी, रजनीश जुगनू और विकास बावली सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। राजू वर्मा और यासिंह ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।

सड़क पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें सोनू वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, गुड्डु गुप्ता, दीपक कुमार, राजू वर्मा, दिनेश हलवाई, राहुल रस्तोगी, रंजीत कुमार, दीपक बाबा, बच्ची गुप्ता, अन्नी पटेल, सुनील पेंटर, रविंद्र कुमार, टूमटून हलवाई, चंदन सिंह, बत्ती गुप्ता, सुजीत कुमार, बीरबल प्रसाद, पूर्व सभासद आदित्य नाथ, मनोज जायसवाल, गुलशन यादव, आशीष कुमार, पप्पू कुमार और छोटा कुमार प्रमुख थे।

अशोक कुमार जायसवाल

Leave a Comment

error: Content is protected !!