[smartslider3 slider="2"]

मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई,52 बाइक 14 जुआरी 1 लाख 17 हजार बरामद

Connect With Social Media

मुगलसराय(चन्दौली)- मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाथुपुर बखरा में क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुए के अड्डे से 14 जुआरियो को पुलिस ने घर दबोचा। पुलिस को मौके से 52 मोटरसाइकिल व 1 लाख 17 हजार नकदी भी मिले हैं।मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई के बाद जुए के अन्य ठिकानों के संचालक में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी। समाचार लिखे जाने तक वाहनों को ट्रैक्टर पर लादकर कोतवाली पहुचने व पकड़े गए लोगो से पूछताछ का क्रम जारी रहा।

बताया जाता है कि मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारा।दरअसल नाथुपुर-बखरा सिवान में काफी दिनों से बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना आ रही थी।मुग़लसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह व क्राइम ब्रांच की इस पर पहले से नजर थी और सही समय पर मौके की तलाश में लगी पुलिस ने घेरा बन्दी कर कार्रवाई शुरू कर दी और मौके से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए जुआरियो के फड़ से करीब ₹1 लाख 17 हजार नकद और 52 बाइक मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम के संयुक्त कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने सिर्फ 14 जुआरियो को मौके पर ही पकड़ा जबकि कुछ लोग फरार होने में सफल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!