
चन्दौली- मुगलसराय के नाथुपुर बखरा गांव में मंगलवार को पुलिस ने एक जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,05,580 रुपये नकद, 12 स्मार्टफोन, 208 ताश के पत्ते और 52 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई,संदेह के घेरे में चौकी
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जुआरी पुलिस से बचने के लिए हर 10-15 दिन में जुआ खेलने का स्थान बदल देते थे। पूर्व में गंगा नदी के किनारे भी जुआ खेला जाता था, लेकिन विवाद के बाद जगह बदल दी गई थी।
नाल वसूलने वाला व संचालक अब भी पुलिस की गिरफ्त में बाहर
गिरफ्तार किए गए जुआरियों में वाराणसी, मिर्जापुर और चंदौली के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जुआ खेलते समय सभी जुआरी अपने मोबाइल फोन फड़ पर ही रखते थे। इसका उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों से पुलिस की गतिविधियों की सूचना प्राप्त करना और समय रहते भागने का अवसर पाना था।
कुछ जुआरियो ने जुए से खड़ा किया साम्राज्य
गिरफ्तार जुआरियों की पहचान जितेंद्र कुमार पाल, शेख अब्दुल्ला उर्फ डब्बल, राशिद खान, आलोक कुमार कसेरा, श्याम बाबू, संतोष यादव, रिंकू तिवारी, आकाश साहनी, बनारसी दीक्षित, अरविंद गिरि, छोटू कन्नौजिया, अर्शलान अहमद, संतोष पटेल और मोहम्मद शानू के रूप में हुई है।
हथियारबंद होकर खेलते थे जुआ
छापेमारी के दौरान जुआ अड्डे से 4 खाली कारतूस (32 बोर) और 1 जिंदा कारतूस (32 बोर) भी बरामद किया गया। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और उनकी टीम शामिल रही।