[smartslider3 slider="2"]

होली  मिलन समारोह में जुटे व्यापारी, आपसी सौहार्द का दिया संदेश

Connect With Social Media


चन्दौली। मुगलसराय कोयला मंडी स्थित प्रांग़तीशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष धर्मराज ने की, जबकि संचालन में महामंत्री गोपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कैलाश किशोर पोद्दार, रामाकांत चैबो, हाजी कमाल सेराज, अहमद, नियाज अहमद समेत समस्त व्यापारी गण मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों ने होली के पर्व को प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताते हुए सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को मजबूत करने का काम करते हैं।
समारोह में सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला, जहां हंसी-ठिठोली और आपसी संवाद के बीच लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!