[smartslider3 slider="2"]

अब 180 के स्पीड की तैयारी: डीडीयू गया प्रधानखांटा रेल खंड पर हुआ ट्रायल

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत डीडीयू गया प्रधानखांटा रेलखंड में रेल परिचालन की 180 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति क्षमता तक वृद्धि हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को डीडीयू मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ने डीडीयू गया प्रधानखांटा रेलखंड में मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस ट्रायल ट्रेन से 180 किमी प्रतिघंटा तक की अधिकतम गति के साथ परिचालन हेतु निरीक्षण सह ट्रायल किया।पहले ट्रेन डाउन दिशा में डीडीयू जंक्शन से चलकर गया जंक्शन होते हुए आगे प्रधानखांटा तक गयी फिर अप दिशा में डीडीयू जंक्शन वापस आयी।

रेल प्रशासन ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि डीडीयू  गया  प्रधानखांटा रेलखंड में 180 किमी प्रति घंटा पर दोनों ओर से प्रस्तावित स्पीड ट्रायल को देखते हुए बुधवार को दिन भर रेलवे ट्रैक से पर्याप्त सुरक्षात्मक दूरी बनाए रखें। सभी जनसामान्य रेल लाइन के निकट न आएं तथा मवेशियों को भी रेल लाइन से दूर रखें। सभी समपार फाटक पर सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें।

अनाधिकृत स्थान से या बंद समपार फाटक से रेलवे लाइन पार न करें। स्टेशनों पर सभी लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए उपलब्ध फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। सभी संरक्षा नियमों का पालन करें। यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!