




मुग़लसराय(चन्दौली)-कोतवाली अंतर्गत छेमिया गाव में बीती रात एक बंद मकान को चोरो ने खंगाला दिया।मकान विदेश्वर गोस्वामी का बताया जा रहा है जो दूसरे शहर में रहते हैं और यहां उनके मकान की देखरेख उनके भाई बबलू गोस्वामी करते है।
बबलू को घटना की सूचना तब लगी जब उनका परिवार सुबह जागा और जब सामने के मकान का टूटा ताला व बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। बबलू ने बताया कि देर रात वे अपने परिवार संग सो रहे थे।उन्हें भनक तक नही लगी कि मकान का ताला टूट रहा है। बहरहाल बबलू ने सुबह पीआरवी 112 को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और जांच में जुट गई है।भवनस्वामी के अन्यत्र निवास करने के वजह से समाचार लिखे जाने तक सामानों के मूल्य की जानकारी नही मिल पाई है।