[smartslider3 slider="2"]

भ्रस्टाचार की सड़क: घटिया सड़क निर्माण का लोगो ने किया विरोध,ठेकेदार की कारस्तानी पर जिम्मेदार मौन

Connect With Social Media

मुगलसराय (चंदौली)-सिस्टम में भ्रष्टाचार अपनी जड़े इस तरह जरूर जमा चुका है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति भी सिस्टम के भ्रष्टाचार से निजात में दिला पा रही है।सोचिए अगर भ्रष्टाचार का आरोपी ही सत्ताधारी चोला ओढ़े हो तो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बात करना बेमानी होगी।

ताजा मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का है जहां नगर के गल्ला मंडी में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने बीती रात जमकर बवाल काटा। स्थानीय लोगों का आरोप है गिट्टी के ऊपर बिना तारकोल डालें मानक के विपरीत पतली लेयर की सड़क बनाई जा रही है।आरोप है कि यह सड़क जो दो-चार दिन में ही उखड़ जाएगी।आरोप यह भी है कि इस सड़क के निर्माण का ठेका नगर के ही एक भाजपा नेता के फर्म को दिया गया है जो अपने रसूख का इस्तेमाल करके घटिया सड़क निर्माण करवा रही है। हालांकि बीती रात हुए हंगामे के बाद सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया,लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी सक्षम अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचा।

आपको बता दें कि जिस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का विवाद है ये सड़क भाजपा के स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल के आवास की सड़क है और आसपास दूसरे फर्मो द्वारा अच्छी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन इसी सड़क को घटिया बनाया जा रहा है।बात निर्माण कंपनी की करे तो पूर्व में इसी ठेकेदार के फर्म को पालिका चेयरमैन द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया गया था जिसके बाद नाम बदल कर ठेकेदार ने दूसरी फार्म बना ली और भ्रष्टाचार का कारोबार बदस्तूर जारी रखा।अब इस विवाद के बाद पालिका के अधिकारी क्या कदम उठाते है ये देखने वाली बात होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!