[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर में दबंगो ने महिला समेत 4 को किया घायल,मामला दर्ज

अलीनगर(चन्दौली)- थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव में होली के दिन हुए मामले विवाद को लेकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दबंगों ने इलाज करने जा रहे पीड़ित परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ा और मारपीट कर महिला सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद … Read more

कोतवाल की तत्परता से गलत हाथो में जाने से बची दिल्ली की युवती,सुरक्षित घर भेजवाया

मुगलसराय(चंदौली)- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां नगर के मस्त इलाज गली में एक भटकी हुई युवती को कतिपय अराजक तत्वों द्वारा भड़काने के प्रयास पर उस वक्त पानी फिर गया जब नगर के जागरूक दुकानदारों ने युवती को सुरक्षित एक दुकान पर बैठाया और इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दी। मीडिया के … Read more

ग्रामीणों ने खुद संभाली नाली सफाई की कमान,दुल्हीपुर की करवत ग्राम पंचायत में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दुल्हीपुर स्थित करवत ग्राम पंचायत में नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण ग्रामीणों ने खुद सफाई की कमान संभाली। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मिलकर गांव की नालियों से गंदगी हटाई। ग्रामीणों में ग्राम प्रधान रसना देवी (प्रधान प्रतिनिधि … Read more

मुगलसराय में 72 घंटे से फटी पाइपलाइन, घरों में घुसा पानी, त्योहार पर पेयजल संकट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के पड़ाव सुजाबाद स्थित वार्ड नंबर 48 में पिछले लगभग 72 घंटे से पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फटी हुई है। इस लीकेज के कारण लाखों लीटर पानी लगातार बर्बाद हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन से तेज बहाव के … Read more

गोपालपुर में जमीन विवाद: संदीप पटेल ने लगाया धमकी और रंगदारी मांगने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

मुगलसराय गोपालपुर में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां जमीन खरीदने वाले युवक ने स्थानीय व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।नवंबर में खरीदी थी 10 बिस्सा जमीनपीड़ित संदीप पटेल … Read more

नगर में यातायात पुलिस का अभियान,नो एंट्री में घुसे वाहनों का हुआ चालान

पीडीडीयू नगर (चंदौली)- नगर में चरमराई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाई गई यातायात पुलिस सड़कों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने की हिदायत दी गयी। विपरीत दिशा से आ रही वाहन … Read more

IMPACT: रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में खूनी संघर्ष मामले में GRP DDU ने 5 का किया चालान

डीडीयू जंक्शन: स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार की रात नशे में धुत घुमंतुओं व कोयला चोरों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।जिससे सर्कुलेटिंग एरिया में हड़कंप मच गया। सभी एक-दूसरे पर लाठियों से वार कर रहे थे। ऐसे में किसी को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। … Read more

CDO ने किसान रजिस्ट्री में लापरवाही पर की कार्रवाई,सचिव का वेतन रोका, मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी

चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने किसान रजिस्ट्री के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न विकास खंडों में किए गए इस निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद सीडीओ ने सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण में ग्राम लौंडा, विकास खंड नियामताबाद में गंभीर लापरवाही पाई गई। यहां के सचिव प्रमोद कुमार का … Read more

रंग के विवाद में लाठी-डंडे और तलवार से खूनी संघर्ष,चाचा-भतीजा गंभीर

चंदौली जिले में होली के उल्लास के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेंदुहान गांव में डीजे पर नाच रहे ग्रामीणों के बीच रंग-गुलाल के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, … Read more

युवक लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग

मुगलसराय में परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट चंदौली के  अशोक कुमार जायसवाल पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) के कटेसर गांव निवासी एक युवक पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने मुगलसराय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी … Read more

error: Content is protected !!