[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर में दबंगो ने महिला समेत 4 को किया घायल,मामला दर्ज

Connect With Social Media

अलीनगर(चन्दौली)- थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव में होली के दिन हुए मामले विवाद को लेकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दबंगों ने इलाज करने जा रहे पीड़ित परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ा और मारपीट कर महिला सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर करवाई में जुट गयी।

अलीनगर थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव में होली के दिन शाम को हुई मामूली की विवाद में दबंगों ने दलित स्वतंत्र राठौर व लक्ष्मी को मारपीट कर घायल कर दिया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार इलाज कराने जा रहे थे ।इसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर रास्ते में घेरकर मारपीट कर स्वतंत्र राठौर 23 वर्ष,हरिनाथ राठौर 48 वर्ष, शिवम 19 वर्ष,आरती देवी 40 वर्ष को घायल कर दिया।

पीड़ित हरिनाथ राठौर के तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी हरी चौहान,दीपक चौहान, अमर चौहान, विश्वजीत चौहान,अरविंद चौहान, अभय चौहान के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एससी एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!