[smartslider3 slider="2"]

होली विविधता में एकता का त्योहार-अरुण द्विवेदी

Connect With Social Media

चन्दौली- (सचिन पटेल)-जिला काँग्रेस कमेटी कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी काँग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनपद भर से आये कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया व गले मिलकर बधाई दी।

उक्त अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। यह त्योहार हमें विविधता में एकता का संदेश देता है। लोग जाति- धर्म से ऊपर उठकर एक दूसरे को गले लगाते हैं।कटुता को दूर भगाते हैं।
जिला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली के जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि होली का त्योहार बसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देने वाला पर्व है।होली एकता भाईचारा को बढ़ावा देता है व विघटन कारी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरने वाला त्योहार है।

होली के त्योहार में क्या अमीर क्या ग़रीब सभी लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं और सभी एक ही रंग में सराबोर हो जाते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि मासिक बैठक में एक महीने के कार्य की रूप रेखा तैयार किया और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया और पंचायत चुनाव को कांग्रेस जिले में मजबूती से लड़ने की रूप रेखा तैयार की गई। उक्त अवसर पर सर्व श्री बृजेश गुप्ता मधु राय विजय त्रिपाठी गंगा प्रसाद तरुण पाण्डेय डॉ मंशा देवी रामा नंद यादव रजनी कांत पांडे सतीश बिंद दया राम पटेल राजेंद्र गौतम श्री राम यादव शिव तपस्या तिवारी हम्मीर शाह अरविंद पाण्डेय नवीन पाण्डेय राधेश्याम यदुवंशी संतोष तिवारी चंद्रवंश यादव डॉ पीसी सिंह अमरदेव राम श्री कांत पाठक उदय उपाध्याय दीनदयाल विश्वकर्मा बेचन पाठक सतेन्द्र उपाध्याय समरबहादुर सिंह अमलेंदु पांडे जुगल किशोर मदन लाल राकेश सिंह राजकिशोर सिंह योगेन्द्र सिंह संतोष चौबे शमशेर खा ज्ञान प्रकाश तिवारी रामौतार यादव जुनैद खान अहसान खान रिंकू तिवारी निखिल सिंह पंकज तिवारी अतुल दुबे सुजीत सिंह रूपेश सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!