[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में 11 मार्च को होगी राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई

Connect With Social Media

चंदौली में महिलाओं से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश 11 मार्च 2026 को जनसुनवाई करेगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान करेंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान जिले में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को सीधे सुना जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित हो सके।

जनसुनवाई में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले, लैंगिक असमानता, जमीन से संबंधित विवाद, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई होगी। इन मामलों से पीड़ित महिलाएं और बालिकाएं अपनी शिकायत सादे कागज पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से सीधे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर सकती हैं।

चंदौली के जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रमात कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा। संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से निर्धारित तिथि और समय पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!