[smartslider3 slider="2"]

चिकित्सीय सेवा में आयुष हेल्थ केयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने तैयार की विषेशज्ञों की टीम, 24×7 इमरजेंसी सेवा उपलब्ध

Connect With Social Media

अलीनगर(चन्दौली)- अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 आलूमिल के पास (काशी विश्वनाथ कॉलोनी मोड़) स्थित आयुष हेल्थ केयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में क्षेत्रीय लोगों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओ के क्षेत्र में एक नई पहल की है।अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है और 24×7 इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध है।


इन संबंध में बताते हुए अस्पताल एमडी डॉ एके सिंह ने कहा कि अस्पताल में हड्डी रोग, यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरो सर्जरी, जनरल मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन तथा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी समेत कई विभागों में इलाज की सुविधा दी जा रही है।


हड्डी रोग विभाग


अस्पताल में घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपी, नेलिंग और प्लास्टर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।


यूरोलॉजी विभाग


प्रोस्टेट की समस्या, किडनी स्टोन, यूरेथ्रोप्लास्टी तथा वीवीएफ रिपेयर जैसे जटिल रोगों का इलाज किया जाता है।
जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हार्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी सहित TURP, PCNL और URSL जैसी आधुनिक सर्जरी की सुविधा मौजूद है।



कान के पर्दे का इलाज, घेघा रोग और नाक में पॉलिप जैसी समस्याओं का उपचार किया जाता है।


स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग


अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी और सिजेरियन डिलीवरी, बच्चेदानी, ओवरी तथा स्तन में गाँठ से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध है।


न्यूरो सर्जरी विभाग


रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, लकवा और मस्तिष्क संबंधी रोगों का इलाज किया जाता है।


जनरल एवं पल्मोनरी मेडिसिन


यहाँ श्वास रोग, डायबिटीज, हार्ट अटैक, चेस्ट पेन तथा पेट और लीवर संबंधी बीमारियों का उपचार किया जाता है।अन्य आधुनिक सुविधाएँअस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डायलिसिस यूनिट,आईसीयू एवं एनआईसीयू,वेंटिलेटर और पेसमेकर,सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन
लैप्रोस्कोपिक यूनिट और सी-आर्म मशीन
मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर,बर्न यूनिट, पैथोलॉजी, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी और नेबुलाइजेशन,प्राइवेट एवं डीलक्स रूम
जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

आयुष्मान और कैशलेस इलाज की सुविधा
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न टीपीए और हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी योजना तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के अंतर्गत भर्ती होने पर 5 लाख रुपये तक का इलाज, जांच और दवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

Report- Ashok Jaiswal

Leave a Comment

error: Content is protected !!