
मुगलसराय(चंदौली)- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां नगर के मस्त इलाज गली में एक भटकी हुई युवती को कतिपय अराजक तत्वों द्वारा भड़काने के प्रयास पर उस वक्त पानी फिर गया जब नगर के जागरूक दुकानदारों ने युवती को सुरक्षित एक दुकान पर बैठाया और इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दी। मीडिया के जरिए यह सूचना मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह तक पहुंची उन्होंने बिना देर किए कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज को मौके पर भेजा। चौकी प्रभारी ने महिला कांस्टेबल की मदद से युवती को कोतवाली लाये और पूछताछ में पता चला कि वह युवती दिल्ली की रहने वाली है और घर से नाराज होकर ट्रेन से मुगलसराय चली आई थी। कोतवाल ने युवती के द्वारा बताए गए नंबर पर जब संपर्क साधा तो उसके माता-पिता ने उसके गुम होने और तलाश करने की बात बताई। साथ ही उसे ट्रेन में बिठाकर वापस दिल्ली भेजने का आग्रह किया। जिस पर मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने युवती को टिकट कटा कर ट्रेन से दिल्ली रवाना कराया। आपको बता दें कि युवती को अकेला पाकर नगर के अराजक तत्व बदनीयति से उसके आसपास मंडरा रहे थे। इसी बीच नगर के जागरूक व जिम्मेदार दुकानदारों ने मामला भांपते हुए युवती को सुरक्षित पुलिस तक पहुंचा दिया। कोतवाल संतोष सिंह के इस सामंजस्य,संवेदनशीलता व सराहनीय कार्य की प्रशंसा नगर के दुकानदार करते नही थक रहे।
