[smartslider3 slider="2"]

युवक लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग

Connect With Social Media

मुगलसराय में परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

चंदौली के  अशोक कुमार जायसवाल पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) के कटेसर गांव निवासी एक युवक पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने मुगलसराय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लगभग 25 वर्षीय आकाश यादव 2 मार्च 2026 को शाम करीब 4:00 बजे घर से रामनगर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

गुमशुदा का फाइल फोटो आकाश यादव

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और मित्रों से संपर्क कर आकाश की तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

आकाश के बड़े भाई विकास यादव ने मुगलसराय थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 मार्च 2026 को सुबह 11:17 बजे जनरल डायरी संख्या 049 पर गुमशुदगी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला को सौंपी गई है। युवक की तलाश के लिए संबंधित पुलिस इकाइयों को एचसीआर और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना भी प्रसारित कर दी गई है।

विकास यादव ने बताया कि लापता हुए आज चौथा दिन हो गया है, जिससे पूरा परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि उनके भाई को जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित घर पहुंचाया जाए।

परिजनों ने आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को आकाश यादव के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया नजदीकी पुलिस थाने या सीधे परिजनों को तुरंत सूचित करें, ताकि युवक को सुरक्षित वापस घर लाया जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!