[smartslider3 slider="2"]

DDU सर्कुलेटिंग एरिया वायरल वीडियो को जीआरपी ने लिया संज्ञान,151 व 716 की हुई कार्रवाई।

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर  अशोक कुमार जायसवाल (मुगलसराय) में बुधवार शाम रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में नशे में धुत लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह विवाद सर्कुलेटिंग एरिया (मोहल्ला-1) और आरआरआई केबिन के पास रहने वाले लोगों (मोहल्ला-2) के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने लाठियों का इस्तेमाल किया। इस दौरान यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे परिसर में लंबे समय से नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां यात्रियों का सामान चोरी होने, कोयला और लोहे की चोरी जैसी कई शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

मामले को लेकर जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि घटना के बाद दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 151 और 107 व 116 के तहत कार्रवाई की गई है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!