[smartslider3 slider="2"]

नगर में यातायात पुलिस का अभियान,नो एंट्री में घुसे वाहनों का हुआ चालान

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर (चंदौली)- नगर में चरमराई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाई गई यातायात पुलिस सड़कों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने की हिदायत दी गयी। विपरीत दिशा से आ रही वाहन चालको को सख्ती के साथ सही दिशा में चलने की हिदायत दी।वही नो एंट्री में घुस आए एक मालवाहक ट्रक का यातायात उपनिरीक्षक मुखलाल कनौजिया ने चालान काटा। ड्यूटी पर तैनात टीएसआई ने बताया कि यातायात नियमो का लगातार पालन कराया जा रहा है और पालन न करने वालो के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!