[smartslider3 slider="2"]

अपराधियो पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

चंदौली- मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। ●चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले चालकों और बिना … Read more

बबुरी में फर्जी पैथोलॉजी केंद्रों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएमओ ने जांच के दिए निर्देश

बबुरी(चंदौली) क्षेत्र और आसपास के इलाकों में कथित रूप से संचालित फर्जी पैथोलॉजी जांच केंद्रों और बिना मानक चल रहे निजी अस्पतालों का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कई जांच केंद्र बिना पंजीकरण, प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक संसाधनों के धड़ल्ले से संचालित … Read more

उसरी में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

चन्दौली- शहाबगंज ब्लॉक के उसरी स्थित आशु आदर्श शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी रजवंत फौजी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। ●इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत … Read more

चहनियां में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

चंदौली- चहनियां क्षेत्र के मथेला काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान संत जीयर स्वामी के शिष्य कथावाचक संत मुक्तिनाथ स्वामी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा का तीसरा दिवस मुख्य यजमान … Read more

ग्रामीणों का पूर्ति विभाग पर गंभीर आरोप, पैसे लेकर राशन कार्ड बनाने व नाम जोड़ने का दावा

चंदौली- जनपद की सकलडीहा तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा बीते लगभग एक वर्ष से गरीबों और जरूरतमंदों के नए राशन कार्ड बनाने तथा पुराने कार्डों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया लगभग ठप कर दी गई है, जबकि पैसे देने वालों … Read more

एसडीएम ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

चंदौली- सकलडीहा विकास खंड कार्यालय में बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंदन राज कपूर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सिंह को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। 27 फरवरी से पहले … Read more

सत्येंद्र बारी जी का जन्मदिन सेवा और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में माननीय सत्येंद्र बारी , सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच किताब व कॉपी का वितरण किया गया। … Read more

धानापुर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

चंदौली।धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने बुधवार को नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर धानापुर थाना चौराहे तक पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे कस्बे … Read more

धानापुर के पठान टोली में जलजमाव से राहत- ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने खुद संभाला मोर्चा, नालियों की कराई सफाई

चंदौली- धानापुर कस्बा स्थित पठान टोली में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली, जब ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान में जुट गए। नालियों के जाम होने से सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे आवागमन के … Read more

प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति का अनावरण, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चंदौली- धानापुर क्षेत्र अंतर्गत गुरेहू गांव में स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति अनावरण के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। जय श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों एवं कुंवारी कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ●बुधवार को श्रद्धालु … Read more

error: Content is protected !!