
चंदौली- मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

●चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले चालकों और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल सवारों को रोका। संदिग्ध व्यक्तियों के कागजातों की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

●इस संबंध में पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना।
●उन्होंने यह भी बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी अंकुश लगाना और उन्हें नियमों का पालन करने की हिदायत देना इस अभियान का हिस्सा है। सीओ सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
●पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना भरोसा जताया है।