
पीडीडीयू नगर-(मनोहर कुमार) मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हुडी भी कमाल का लिबास है। हुडी पहन कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।पुलिस लकीर पीटने में व्यस्त है।विगत 18 नवम्बर को हुडी पहने एक युवक ने रात्रि में दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दिया।आज तक पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी।वहीं बुधवार को उसी घटना स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक लाल हुडी पहने नाबालिक ने करेंसी एक्सचेजर का सवा लाख लेकर चम्पत हो गया।पुलिस सीसी टीवी में हुलिया के आधार पर उसे ढूंढने लगी हैं।
●मौसम के अनुसार लिबास पहनना फ़ैशन ही नहीं अपराध को अंजाम देने का नया तरीका सामने आ रहा है।जाड़े के मौसम में ठंड से बचने के लिए हुडी पहन रहे हैं।जिससे उनका चेहरे हद तक ढका रहता है पीछे का पोजीशन लापता रहता है।जिससे वह घटना को तेजी से अंजाम देते हैं। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में इस लिबास का उपयोग अपराध की पूर्ति में हो रहा है।हालांकि यह कोई अपराध करने का लिबास नहीं है।लेकिन इस से चेहरे हद तक ढका रहता है।विगत 18 नवम्बर को दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या रात्रि में हो जाती है। इस वक्त वह अपनी दुकान को बंद कर घर जाने के लिए स्कूटी स्टार्ट करने से पहले धूल साफ कर रहे थे।इसी बीच एक युवक जो हुडी पहने हुआ था आता है उनके कनपटी पर तमंचा से फायर कर फरार हो जाता है। सीसी कैमरे में देखा जाता है कि हुडी पहना युवक तेजी से भाग रहा है।घटना के बाद वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ने के लिए काफी आंदोलन किया गया।शासन तक बात पहुंची।पुलिस के बड़े अधिकारी से लेकर विभिन्न दलों के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मंत्री तक आए और गुनाह गार को सजा देने की मांग की। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने साजिशकर्ता के रूप में जेल भेज दिया।लेकिन आज तक हुडी पहना हुआ अपराधी पुलिस के रडार पर नहीं आ सका। पुलिस कई टीमें उसे पकड़ने में लगी है।जबकि तत्कालीन कोतवाल का ट्रांसफर भी हो गया।दूसरा मामला बुधवार की सुबह नोट करेंसी एक्सचेंजर दुकान खोलने के लिए पहुंचा ।काउंटर पर नोट से भरा बैग रखकर दुकान खोल रहा था। इसी बीच एक लाल हुडी पहना नाबालिग पहुंचा और बैग लेकर फरार हो गया। जब व्यापारी देखा तो बैग गायब है।सीसी टीवी कैमरे में एक लाल हुडी पहने लड़का बैग उठाए और ले जाते देखा जा रहा है।सूचना पुलिस तक पहुंची ।मौके पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी के मिले फुटेज के आधार पर उसे ढूंढ़ने का भगीरथ प्रयास कर रही है।