[smartslider3 slider="2"]

रहस्यमय तरीके से बकरी की मौत, गांव में दहशत

Connect With Social Media

चन्दौली- बबुरी के दूदे गांव में एक बार फिर रहस्यमय हालात में एक बकरी की मौत हो गई। यह बकरी एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधी हुई थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि बकरी के शरीर से केवल कलेजा ही गायब पाया गया, जबकि शेष शरीर घटनास्थल पर मौजूद था। इसी तरह की घटना एक माह पहले भी गांव में सामने आ चुकी है।
●लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बन गया है। लोगों के अनुसार रात में बकरी बिल्कुल ठीक थी, लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बकरी के शरीर पर किसी जानवर के हमले के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी अज्ञात हिंसक जानवर की आशंका जताई जा रही है।
●ग्रामीणों का कहना है कि समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा कौन सा जानवर है, जो बकरी पर हमला कर सिर्फ उसके कलेजे को ही खा रहा है। घटना के बाद से लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!