
चन्दौली- शहाबगंज ब्लॉक के उसरी स्थित आशु आदर्श शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी रजवंत फौजी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
●इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
●कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रजवंत फौजी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासन और संस्कार के साथ नियमित अध्ययन करना चाहिए, तभी वे जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं।
●विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा के लिए सकारात्मक माहौल और आपसी समझदारी विकसित करने की जरूरत है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
●वहीं समाजसेवी रिंकू सोनकर ने शिक्षा को सपनों को साकार करने का सबसे सशक्त माध्यम बताया और बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें नया उत्साह देखने को मिला।
●कार्यक्रम में प्रियनंदन पांडे, मृत्युंजय पांडे, दरोगा पांडे उर्फ तलवार पांडे, अंजनी कुमार, विद्याधर पांडे, अरुण कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संतोष पाण्डेय ने कुशलता के साथ किया।