
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में माननीय सत्येंद्र बारी , सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच किताब व कॉपी का वितरण किया गया। लगभग 40 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करीब 20 पौधे लगाए गए।

बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माननीय सत्येंद्र बारी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर अरुण श्रीवास्तव, जिला प्रतिनिधि – चन्दौली एवं सत्येन्द्र कुमार बीनू, सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि जन्मदिन जैसे अवसर सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के साथ भी मनाए जा सकते हैं।