[smartslider3 slider="2"]

35 ग्राम हेरोइन के साथ एक धराया

Connect With Social Media

मुग़लसराय- कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब एसएचओ मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जीटीआर ब्रीज के पास समीप मानसरोवर पोखरे से एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया गया। अभियुक्त मानसरोवर पोखरे से पुलिस टीम को देख कर भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर जनपद चन्दौली रुप में हुई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा भागने के सम्बन्ध में बताया कि हमारे पास मादक पदार्थ हेरोईन है। इसलिए पकडे जाने के डर से भाग रहा था। उपरोक्त व्यक्ति के कब्जें से 35 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति से बरामद हेरोइन के सम्बन्ध मे बताया कि एक व्यक्ति जो ट्रेन से आता है जिससे मेरी जान पहचान नही है। वह आता है और मुझे 50 से 80 ग्राम एक बार में देकर जाता है और मैं उसे स्टेशन के आस पास घूम-घूम कर पुडिया बनाकर बेचता हूँ। जिससे मुझे कुछ लाभ हो जाता है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!