[smartslider3 slider="2"]

धानापुर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Connect With Social Media

चंदौली।
धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने बुधवार को नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।


रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर धानापुर थाना चौराहे तक पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए नशा मुक्त समाज और देश के निर्माण के लिए आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
स्वयंसेवक नाजिया निशा, शालिनी सिंह, अंजनी एवं संजना पटेल ने “हम सबका ये अभियान है, नशा मुक्ति पैगाम है” गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने बताया कि नशा केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है।


उन्होंने लोगों से गुटखा, तंबाकू, खैनी, पान मसाला, शराब, बीड़ी-सिगरेट, कोकीन सहित सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से बचने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने के उद्देश्य से लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सहित एनएसएस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!