[smartslider3 slider="2"]

मंदिर मार्ग पर खुले में मांस बिक्री से लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

इलिया(चन्दौली)- कस्बा स्थित काली माता मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खुले में मांस की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर से महज लगभग दस मीटर की दूरी पर मांस की दुकानें सजने से श्रद्धालुओं की आस्था आहत होने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।  स्थानीय नागरिकों … Read more

ओवरलोड डंपरों से नहर किनारे की सड़क ध्वस्त, आवागमन ठप

चकिया(चन्दौली) । इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव से बनरसिया माइनर तक नहर किनारे बनी करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क ओवरलोड वाहनों के चलते पूरी तरह जर्जर हो गई है। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए निर्मित यह सड़क क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग मानी जाती … Read more

चकिया के लदबेदिया पहाड़ी पर जंगल में आग, समय रहते पाया गया काबू

चकिया(चन्दौली) । चकिया कोतवाली क्षेत्र के लदबेदिया पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से जंगल में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पहाड़ी से उठते धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। … Read more

RK HEALTH CARE क्लिनिक पर पॉपुलर हॉस्पिटल की तरफ से लगा निशुल्क कैंप

बबुरी(चंदौली)-थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बबुरी थाना के पीछे पटनवा रोड पर आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पापुलर हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक … Read more

रंगभरी एकादशी पर हर्षोल्लास के साथ मनी होली

चकिया । रंगभरी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत … Read more

अलीनगर:तेल के खेल में एसओजी 2 की जबरदस्त एंट्री: 3 टैंकर ड्रम व उपकरण बरामद,3 हिरासत में

चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकरों से चोरी-छिपे डीजल कटिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसओजी-2 वाराणसी और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर करकटनुमा खाली मकान में छापा मारकर मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया।पुलिस टीम ने देखा … Read more

चंदौली में जनपद स्तरीय किसान मेला संपन्न,मिलेट्स,जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों पर किसानों को किया गया जागरूक

चंदौली। कृषि विज्ञान केन्द्र चंदौली परिसर में मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्री सीरियल्स घटक) के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने परिसर में लगे विभिन्न विभागों … Read more

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठकऔद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण विभाग के लंका–अलीनगर मार्ग) को चौड़ा कराने … Read more

बिना परमिट के बोल्डर लादे दो ट्रैक्टर पकड़े गए

चंदौली। वन क्षेत्र में बिना वैध कागजात बोल्डर परिवहन के विरुद्ध नियमित गश्त के दौरान जयमोहनी रेंज की टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को सीज किया गया है। गुरुवार को सुबहवन विभाग का स्टाफ जंगल क्षेत्र में गश्त पर निकला हुआ था।  नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर चोरमरमा के समीप दो ट्रैक्टर बोल्डर लदे … Read more

सैदूपुर में होलिका स्थापना को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थायी जमीन पर नहीं बन सकी सहमति

चकिया । चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर में होलिका स्थापना को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को प्रशासन सक्रिय हो गया। होलिका दहन में अब केवल चार दिन शेष रह जाने के कारण पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता की।थाना प्रभारी अर्जुन सिंह पुलिस बल के … Read more

error: Content is protected !!