[smartslider3 slider="2"]

रंगभरी एकादशी पर हर्षोल्लास के साथ मनी होली

Connect With Social Media

चकिया । रंगभरी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से हुई। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया और सुरक्षित व संयमित तरीके से त्योहार मनाने की सीख दी। विद्यालय के एमडी शाहिद खान ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने और किसी को जबरन रंग न लगाने की सलाह दी।
होली मिलन समारोह के तहत रंगोली प्रतियोगिता, होली क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। होली क्विज में बच्चों ने पर्व से जुड़ी परंपराओं और इतिहास की जानकारी साझा की। वहीं होली डांस प्रस्तुति में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनमें सहयोग व सहभागिता की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। होली का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।
  इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक रुस्तम परवीन, कॉलेज के समस्त शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!