[smartslider3 slider="2"]

पत्रकार से अभद्रता व जान से मारने की धमकी का आरोप, 24 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर उठे सवाल

चकिया/चंदौली। जनपद चंदौली के चकिया क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने खबर कवरेज करने से नाराज होकर पत्रकार के साथ बदसलूकी की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मोबाइल छीनने … Read more

गंगा कटान रोकने के लिए हसनपुर में 2.27 करोड़ रुपये मंजूर, तीन माह में होगा निरोधक कार्य

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांवों में हर वर्ष होने वाले भीषण कटान से किसानों की कृषि भूमि और मकान गंगा में समाहित हो जाते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण यादव ने सदन में मुद्दा उठाया और कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।विधायक की पहल … Read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरने गांव में जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम, 250 महिलाओं-किशोरियों ने लिया हिस्सा

नियामताबाद(चन्दौली) वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज एवं उसकी सहयोगी संस्था समर्पण के संयुक्त प्रयास से प्रोजेक्ट वेल स्वास्थ्य के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सरने में एक भव्य जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से अवगत … Read more

होली मिलन समारोह में कवियों ने गुदगुदाया,अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

चहनियां(चन्दौली) शिव मंदिर पर होली मिलन कार्यक्रम करते व्यापारी गणचहनियां। चहनियां स्थित शिव मंदिर पर रविवार की शाम को शिव मंदिर जागृति सेवा समिति और व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी सम्मान, होली मिलन सम्मारोह के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ । जिसमे कवियों ने लोगो को खूब हंसाया । कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक उदय … Read more

 चकिया की दो महिला प्रधान होंगी सम्मानित: नईदिल्ली में राष्ट्रीय महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन 11 तारीख को

चकिया (चन्दौली)- पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में चकिया क्षेत्र की दो महिला ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सिकंदरपुर की ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता तथा ग्राम पंचायत उत्तरोत की ग्राम प्रधान … Read more

गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई 32 वर्षों से लड़ रहा हूं : ओमप्रकाश राजभर

चंदौली-धीना क्षेत्र के पिपरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह पिछले 32 वर्षों से गरीबों और वंचितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए … Read more

विशाल हत्याकांड से उठा पर्दा: 80 बीघा पैतृक जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान

कंदवा(चंदौली)।होली के दूसरे दिन चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुए चर्चित विशाल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके ही बड़े भाई ने पैतृक संपत्ति और जमीन के पैसों के … Read more

महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

चन्दौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया … Read more

महिला दिवस पर महिलाओं ने साझा किए अपने विचार

चकिया(चन्दौली) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।सैदूपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि … Read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: जयमोहनी रेंज में महिला वनकर्मियों का हुआ सम्मान

नौगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयमोहनी रेंज स्थित बाघी पौधशाला में शनिवार को महिला वनकर्मियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के कार्यों में उनके समर्पण, मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मझगाई रेंज की हेमवंती, कलावती, गोल्डी और … Read more

error: Content is protected !!