[smartslider3 slider="2"]

होली मिलन समारोह में कवियों ने गुदगुदाया,अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

Connect With Social Media

चहनियां(चन्दौली) शिव मंदिर पर होली मिलन कार्यक्रम करते व्यापारी गण
चहनियां। चहनियां स्थित शिव मंदिर पर रविवार की शाम को शिव मंदिर जागृति सेवा समिति और व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी सम्मान, होली मिलन सम्मारोह के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ । जिसमे कवियों ने लोगो को खूब हंसाया ।


कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि विधायक सकलडीहा सहित सभी कवियों, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को अंगवस्त्रम देकर  और अबीर लगाकर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया।दूरदराज से आये कवि सूर्य प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता “साहिल”, रामजी प्रसाद भैरव, डंडा बनारसी, मनोज मधुर,

प्रतिभा यादव, इमरान बनारसी, डॉ. रोहित पाण्डेय, पूनम श्रीवास्तव ने हास्य व्यंग्य से लोगो को खूब हंसाया । कवि मनोज मधुर ने सरस्वती बंदना से कार्यक्रम की शुरुआत किया । कवि रोहित पाण्डेय ने “बीबी मेरी जब भी चलती है कटकटा के कुत्ते भौंकते है जमके, घर पहुचता हूं तो जमकर लात मिलती है”। सूर्य प्रकाश मिश्रा ने ” कठिन प्रखर कविता के युग, रंगों की व्याख्या करने की अनुपम शैली हो”। पूनम श्रीवास्तव ने “मैं काशी की बेटी हूं, सुबह लिख दूंगी,शाम लिख दूंगा,देश को मैं सलाम लिख दूंगी” । मनोज मधुर ने “सबरी के बेर राम जूठे बेर खाते है,प्रेम के अथक में ओ प्रेम छू लिया”। आदि कवियों ने खूब गुदगुदाया,खूब हंसाया । कवि सम्मेलन की अध्यक्षता दीनानाथ पाण्डेय देवेश और संचालन डॉ. सुरेश अकेला ने किया।इस दौरान प्रमुख अरुण जायसवाल, डॉ.आशुतोष कुमार सिंह, शिवलाल जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजेन्द्र पाण्डेय, बनवारी पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रिंस मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!