[smartslider3 slider="2"]

नारी शक्ति,साहस और करुणा की प्रतीक: डीएफओ

Connect With Social Media


चहनियां(चन्दौली)। प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिव शंकर के निर्देशन में चहनिया रेंज के छपरा गांव स्थित पौधशाला में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी राम सवारे यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सभी महिलाओं को समर्पित है । जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। नारी शक्ति, साहस और करुणा की प्रतीक है। यह बिल्कुल सच है कि महिलाओं ने अपने अटूट संघर्ष व कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर समाज में न केवल अपनी एक नई पहचान बनाई है, बल्कि तमाम चुनौतियों का सामना कर सफलता के नए आयाम भी स्थापित किया है। आज की महिला अबला नहीं बल्कि एक सशक्त आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर नारी शक्ति के रूप में उभरी है, जो देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यह अवसर न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और भविष्य की चुनौतियों पर विचार करने का भी है।

इस दौरान वन दरोगा फिरोज गांधी, वन रक्षक जितेंद्र यादव, अभिषेक, श्रीराम, जगदीश, विजय कुमार, शकील, पिंटू, महेंद्र, राजकुमार, कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!