[smartslider3 slider="2"]

महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Connect With Social Media

चन्दौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। साथ ही पिंक रोजगार महाकुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल की मातृशक्ति से संवाद करते हुए चन्दौली की प्रगतिशील कृषक एवं महिला उद्यमी सोनी कुमारी से भी बातचीत की। सोनी कुमारी ने बताया कि वह एफपीओ के माध्यम से फूलों की खेती और स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने और उनके उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में “यूपी की नारी, शान हैं हमारी” थीम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बाल विवाह रोकथाम में योगदान देने वाली महिलाओं तथा मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं।


जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत नवचयनित

मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। अंत में डीसी एनआरएलएम श्वेता सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार (वि.रा.), पीडी बीबी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद

Leave a Comment

error: Content is protected !!