[smartslider3 slider="2"]

पीआईबी ने फेक न्यूज की पहचान,फैक्ट चेक व डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग की पत्रकारों को दी जानकारी

चन्दौली- भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी द्वारा चंदौली जनपद के पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ पत्रकारों को फेक न्यूज एवं भ्रामक … Read more

विश्व आदिवासी दिवस पर  समाज को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा बधाई न देना निंदनीय- डॉ उमेश चंद्र

चन्दौली- उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 9 अगस्त को पूरे देश में विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, गौरवशाली विरासत, सम्मान और अधिकारों के उत्सव के रूप में मनाया गया लेकिन आदिवासी कल्याण और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करने वाली … Read more

रेलवे ठेकेदार पर मजदूरों का हक मारने का आरोप,मजदूर हुए लामबंद तो खुली पोल

डीडीयू मंडल: डीडीयू जंक्शन स्थित रेलवे यार्ड में कार्यरत वेल्डर, हेल्पर व अन्य श्रमिकों ने वेतन में देरी और कम मजदूरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार पर आरोप लगाया कि पिछले करीब दो महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि … Read more

लापरवाही:TRS शेड ने ओवरहेड माउंट क्रेन का जर्जर केबल टूटा,टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल

डीडीयू जंक्शन- टीआरएस लोको शेड में कार्य कर रहे टेक्नीशियन 1 के पद पर तैनात 52 वर्षीय राम प्रवेश यादव क्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सहकर्मियों ने आनन फानन में उन्हें वाराणसी के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता … Read more

श्री राम स्पोर्टिंग क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में चतुर्भुजपुर बनी विजेता

चंदौली। जिले के भोगवार गांव में श्री राम स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह … Read more

हिंदू साम्राज्य दिवस आज: शिवाजी के आदर्शों का किया स्मरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर(चन्दौली)- स्थानीय कैलाशपुरी शिव मंदिर प्रांगण के कैलाश शाखा में आज 27 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विभाग के विभाग प्रचारक आदरणीय नितिन जी रहे। उन्होंनेछत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, माता जीजाबाई के संस्कार, हिंदू साम्राज्य की स्थापना, सशक्त नौसेना, … Read more

बबुरी में होमगार्ड की संदिग्ध मौत,फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

चंदौली-बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठ पुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 52 वर्षीय होमगार्ड विजय कुमार भारती की मौत हो गई।परिजनों ने अलसुबह उनका रक्त रंजित शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि 52 वर्षीय होमगार्ड विजय कुमार भारती जो अलीनगर थाने पर तैनात थे अपने मकान बरामदे में सो रहे … Read more

दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

चन्दौली- पड़ाव चौराहे के समीप स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में सोमवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सात दिवसीय योगाभ्यास शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 60 से 70 की संख्या में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। आयोजकों ने बताया कि यह एक घंटे की योग कार्यशाला प्रतिदिन … Read more

नौगढ़ में फांसी से झूला युवक, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली- नौगढ़ थानाअंतर्गत ग्राम बाघी में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धीरज (23 वर्ष) पुत्र अमरेश यादव, निवासी डीघार, कोल्हूआ बाटी, थाना कैमूर, भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज अपने बहनोई धीरज यादव पुत्र भाईराम, निवासी … Read more

जुआ,व्यभिचार,नशा और हिंसा कलियुग के स्तंभ हैं- व्यास जी

चन्दौली(बबुरी)- मां बागेश्वरी देवी के प्रांगण में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 26वें सोपान का सप्तम दिवस गुरुवार को भक्ति के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी दिन रहा। व्यास पीठ से कथा व्यास पंडित कमोद मिश्र शास्त्री जी ने समाज में फैले विभिन्न प्रकार के “मनमुखी धर्म” यानी कुधर्म पर सीधा प्रहार … Read more

error: Content is protected !!