[smartslider3 slider="2"]

बबुरी में होमगार्ड की संदिग्ध मौत,फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Connect With Social Media

चंदौली-बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठ पुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 52 वर्षीय होमगार्ड विजय कुमार भारती की मौत हो गई।परिजनों ने अलसुबह उनका रक्त रंजित शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।


बताया जाता है कि 52 वर्षीय होमगार्ड विजय कुमार भारती जो अलीनगर थाने पर तैनात थे अपने मकान बरामदे में सो रहे थे और आज अलसुबह सुबह जब परिजनों की निगाह उन पर पड़ी तो वे तख्त के नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके कान से खून निकल रहा था और चेहरे पर भी चोट के निशान दिख रहे थे। परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी इसके बाद बाबुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले यह स्पष्ट नहीं हो पायेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!