[smartslider3 slider="2"]

लापरवाही:TRS शेड ने ओवरहेड माउंट क्रेन का जर्जर केबल टूटा,टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल

Connect With Social Media

डीडीयू जंक्शन- टीआरएस लोको शेड में कार्य कर रहे टेक्नीशियन 1 के पद पर तैनात 52 वर्षीय राम प्रवेश यादव क्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सहकर्मियों ने आनन फानन में उन्हें वाराणसी के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि रामप्रवेश टीआरएस लोकोमोटिव शेड में टेक्नीशियन 1 के पद पर तैनात हैं और ओवर हेड माउंट क्रेन ऑपरेट करते वक्त उसका केवल अचानक टूटने के बाद वे असंतुलित होकर नीचे गिरे। घटना के बाद टीआरएस शेड में काम करने वाले अन्य रेल कर्मी काफी आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। रेल कर्मियों ने आरोप लगाया की क्रेन का केवल काफी समय से जर्जर है और एक-एक कर टूटते जा रहा है जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है। लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने केवल को बदलवाने की जहमत नहीं उठाई और नतीजा एक रेल कर्मी को मौत के मुंह में धकेलने जैसा हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे राम प्रवेश के साथ हुए हादसे के बाद रेल महकमे के अधिकारियों की लापरवाही खुलकर सामने आई है। इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!