[smartslider3 slider="2"]

पड़ाव चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। पड़ाव चौराहे पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहले से ही चौराहे पर मौजूद रहे। उनके पहुंचते ही फूल-मालाओं से लादकर तथा जोरदार नारों के बीच आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, डॉ. के.एन. पांडेय, कुंदन सिंह, शुभम गुप्ता ,गंगाराम सनी, संदीप पटेल, राणा प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल गुप्ता, गुड्डू, शिव शंकर पटेल, प्रमोद पटेल, गीता रानी गुप्ता, डॉ. विश्वनाथ चौहान, राजेश चौहान, चंद्रकांत तिवारी, अजय गुप्ता, भानु तिवारी, मनोज जायसवाल,

धीरज चौहान, जय किशन, ऋषि नारायण चौहान, प्रियंका तिवारी, सलोनी राठौर, सोमरू बिंद, अशोक सोनकर, चंदेश्वर जायसवाल, रंजन जायसवाल, गुरदीप सिंह, राकेश कनौजिया, सुरेंद्र चौहान, आशीष खरवार, मनु, राजू गुप्ता, वंश नारायण चौहान, संजय पासवान, कमलाकर दुबे, डब्बा तिवारी, राकेश पांडेय, अजीत मौर्य, राकेश गोस्वामी, अभिषेक सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव भी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की मुस्तैदी से व्यवस्था सुचारु बनी रही और स्वागत कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!