[smartslider3 slider="2"]

गंगा नहर में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी, रील बनाने को लेकर डांट के बाद आत्महत्या की आशंका

Connect With Social Media


डीडीयू नगर (चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल, नई बस्ती वार्ड नंबर-3 स्थित गंगा नहर में बुधवार को लगभग 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।


सूचना पर अलीनगर थाना पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीडीडीयू नगर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने की कार्रवाई शुरू की।
क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर ने बताया कि मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि किशोरी को कथित तौर पर रील बनाने से परिजनों ने मना किया था। संभव है कि परिजनों की डांट से आहत होकर उसने नहर में छलांग लगा दी हो। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस परिजनों के मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रही है। उनके बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!