[smartslider3 slider="2"]

नौगढ़ में फांसी से झूला युवक, जांच में जुटी पुलिस

Connect With Social Media

चंदौली- नौगढ़ थानाअंतर्गत ग्राम बाघी में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धीरज (23 वर्ष) पुत्र अमरेश यादव, निवासी डीघार, कोल्हूआ बाटी, थाना कैमूर, भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज अपने बहनोई धीरज यादव पुत्र भाईराम, निवासी ग्राम कर्माबांध, थाना नौगढ़ के घर पर पिछले करीब छह महीने से रह रहा था और अपने टूटे पैर का इलाज करा रहा था। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद सुबह करीब 5:55 बजे थाना नौगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम चंदौली को भी बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों का पता जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!