[smartslider3 slider="2"]

हिंदू साम्राज्य दिवस आज: शिवाजी के आदर्शों का किया स्मरण

Connect With Social Media


पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर(चन्दौली)- स्थानीय कैलाशपुरी शिव मंदिर प्रांगण के कैलाश शाखा में आज 27 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विभाग के विभाग प्रचारक आदरणीय नितिन जी रहे। उन्होंने
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, माता जीजाबाई के संस्कार, हिंदू साम्राज्य की स्थापना, सशक्त नौसेना, छापामार युद्ध नीति तथा राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मनीषित ने कहा कि ज्ञान इंटरनेट से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन ही करते हैं।

कार्यक्रम में नगर संघचालक बलराम जी, विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. अनिल , जिला प्रचारक आशुतोष जी, नगर प्रचारक श्रीमान विवेकानंद जी, सह नगर कार्यवाह रोहित जी सहित राजेश ,पार्थ, सुशील जी, अभिषेक जी, विनय जी, विमल जी, अशोक , अभिनव, आलोक, प्रफुल,संतोष , शशि, कुंदन सिंह , सतीश जिंदल , डब्बा तिवारी समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह श्रीमान भुवनेश्वर जी ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!